कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी जनता की समस्याएं। - Sarvavyapi कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी जनता की समस्याएं। - Sarvavyapi

कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी जनता की समस्याएं।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जन चौपाल में लगभग 70 आवेदकों ने अपनी समस्याएं आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत कीं।कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ नियमानुसार त्वरित रूप से प्रदान किया जाए।जन चौपाल में कोमाखान निवासी लोकनाथ साहू ने एग्रीस्टैक पंजीयन हेतु आधार लिंक में आ रही समस्या के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने ईडीएम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पड़कीपाली (खल्लारी) के ग्रामीणों ने धान विक्रय के लिए आवागमन की समस्या, ग्राम कोहादादार (पिथौरा) के निवासियों ने गौठान में समूह हेतु बनी सड़क को क्षति पहुंचाने वाले अज्ञात तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही तथा ग्राम ढोड़ (महासमुंद) के लोगों ने फर्जी धान पंजीयन निरस्त करने की मांग रखी।इसके अलावा, ग्राम बिरकोनी निवासी सुमित्रा बाई टंडन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन हेतु आवेदन दिया। साथ ही जन चौपाल में वन अधिकार पत्र, फसल गिरदावरी, लंबित पेंशन, अवैध अतिक्रमण, नल-जल योजना एवं जाति प्रमाण पत्र से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!