विकास नंद/सर्वव्यापी/
जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल होंगे।कार्यक्रम का मुख्य आयोजन जिला पंचायत महासमुंद के सभागार में दोपहर 2.00 बजे से प्रारंभ होगा। इसके तहत दोपहर 3.15 बजे से 4.00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव कार्यक्रम भी प्रसारित किया जाएगा, जिसे देखने के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणादायी जीवनी, उनके संघर्षों तथा जनजातीय समाज के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान पर आधारित विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही सम्मान समारोह का आयोजन भी होगा, जिसमें जनजातीय समाज के उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन जिले में सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।


