विकास नंद/ सर्वव्यापी/
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक और बंपर जीत पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई दी है।उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डबल इंजन की सरकार की नीतियों पर पूर्ण विश्वास जताया है। सुशासन, विकास और स्थिर नेतृत्व की चाह ने विपक्षी दलों के सभी प्रोपेगेंडा को पराजित कर दिया है।सरला कोसरिया ने कहा कि जनता ने विकास को चुना है, भ्रम और नकारात्मक राजनीति को नहीं। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और एनडीए गठबंधन को शानदार विजय की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत जनता की आकांक्षाओं एवं विश्वास की जीत है।उन्होंने पुनः सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा और एनडीए भविष्य में भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।


