समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ : विधायक-कलेक्टर ने धान खरीदी उपकेंद्र निमधा में पूजा-अर्चना के साथ किए औपचारिक शुरुआत। - Sarvavyapi समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ : विधायक-कलेक्टर ने धान खरीदी उपकेंद्र निमधा में पूजा-अर्चना के साथ किए औपचारिक शुरुआत। - Sarvavyapi

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ : विधायक-कलेक्टर ने धान खरीदी उपकेंद्र निमधा में पूजा-अर्चना के साथ किए औपचारिक शुरुआत।

Share Now

नूर मोहम्मद/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर शानिवार से प्रारंभ हो गया है। विधायक प्रणव कुमार मरपची और कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने धान खरीदी उपकेंद्र निमधा में पूजा-अर्चना के साथ औपचारिक रूप से धान खरीदी का शुभारंभ किया। विधायक मरपची ने तौल मशीन का पूजा कर नारियल फोड़े और धान विक्रय करने आये पहले किसान प्रकाश चंद्र जायसवाल को टिका लगाया और फुल माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने किसान द्वारा लाए गए धान की मात्रा, धान का किस्म और नमी आदि की जानकारी ली। किसान ने 100 क्विंटल धान लाने की जानकारी दी।

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र लरकेनी का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सहायक पंजीयक सहकारिता को जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में समिति प्रबंधकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आज शाम तक कार्य पर उपस्थित नहीं होने वाले समिति प्रबंधकों पर बरखास्तगी की कारवाई की जायेगी, राज्य शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को अति आवश्यक सेवा में लेते हुए एस्मा लगाया गया है। बता दें कि जिले में 20 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष कामन धान का मूल्य 2369 रुपए और ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपए समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। राज्य शासन द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिरमौर, खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के जिला नोडल विनय कुमार साहू,सहायक पंजीयक सहकारिता एसआर नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!