मुख्यमंत्री ने कोनी में संभागायुक्त के नए कार्यालय का किया लोकार्पण। - Sarvavyapi मुख्यमंत्री ने कोनी में संभागायुक्त के नए कार्यालय का किया लोकार्पण। - Sarvavyapi

मुख्यमंत्री ने कोनी में संभागायुक्त के नए कार्यालय का किया लोकार्पण।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के कोनी में संभागायुक्त के नये कार्यालय का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण किया गया है। अरपा नदी के किनारे लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में इसका विस्तार है। इसमें बेसमेंट सहित भूतल और प्रथम तल बना हैं। प्रत्येक तल पर 1620 वर्गमीटर में निर्माण कार्य हुआ है। भूतल में 10 कमरे, हॉल और पृथक से प्रसाधन कक्ष हैं। इसी प्रकार दूसरे तल में 12 कमरे और हाल के साथ अलग से प्रसाधन बना हुआ है। भवन में आयुक्त, अपर आयुक्त का कक्ष, न्यायालय कक्ष और बैठक कक्ष हैं। उपायुक्त राजस्व, विकास, लेखा अधिकारी के साथ अलग अलग स्टाफ रूम हैं। नए भवन में अधिवक्ताओं और पक्षकारों की सुविधाओं को भी समाहित किया गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह,सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, महापौर पूजा विधानी, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!