सड़क सुरक्षा पर सख्ती — हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य, नशा कर वाहन न चलाने की अपील। - Sarvavyapi सड़क सुरक्षा पर सख्ती — हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य, नशा कर वाहन न चलाने की अपील। - Sarvavyapi

सड़क सुरक्षा पर सख्ती — हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य, नशा कर वाहन न चलाने की अपील।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि स्कूल बसों में ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी स्कूल वाहनों की नियमित फिटनेस जांच और जीपीएस अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा है। इसके नियंत्रण के लिए 41 टीम बनाकर कार्रवाई जारी है। उन्होंने आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की।पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 300 लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुए, जिनमें अधिकांश बिना हेलमेट के थे। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का उपयोग हर हाल में करें, साथ ही परिवारजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने यह भी अपील की कि वाहन चलाते समय नशा न करें, और हेलमेट व सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें।बैठक में जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव भी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!