विकास नंद/ सर्वव्यापी/
भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 01 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान वे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शेखावत प्रातः 09:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे 09:55 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:05 बजे ऐतिहासिक सिरपुर हेलीपैड, महासमुंद पहुंचेंगे। सिरपुर आगमन के बाद वे सड़क मार्ग से सर्किट हाउस सिरपुर जाएंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।इसके बाद सर्किट हाउस सिरपुर में दोपहर भोज का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 01:00 बजे मंत्री शेखावत हेलीकॉप्टर द्वारा सिरपुर से प्रस्थान कर 01:30 बजे भोरमदेव मंदिर हेलीपैड, कबीरधाम पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को प्रदेश के पर्यटन विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।