तहसील कार्यालय पिथौरा में हंगामा, जनपद सदस्य बताकर महिला तहसीलदार को धमकाने का आरोप।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

आज तहसील पिथौरा में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब श्री जितेंद्र सिन्हा नामक व्यक्ति तहसीलदार पिथौरा के समक्ष उपस्थित होकर शासकीय आबादी भूमि का नजरी नक्शा दिए जाने की मांग करने लगा। इस दौरान नायब तहसीलदार ललित सिंह द्वारा स्पष्ट किया गया कि उक्त भूमि से संबंधित आवेदन पहले ही विनोद शर्मा पिता नंद राम शर्मा के नाम से प्रस्तुत किया जा चुका है, जिस पर तहसीलदार द्वारा विधिवत प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की जा रही है।जानकारी दिए जाने के बावजूद श्री जितेंद्र सिन्हा ने स्वयं को जनपद सदस्य बताते हुए तहसील कार्यालय में मौजूद अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने महिला तहसीलदार के समक्ष अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी तथा स्थिति को और गंभीर बनाते हुए अपने कपड़े उतारकर तहसील कोर्ट के दरवाजे पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और शासकीय कार्य प्रभावित हुआ।घटना की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार पिथौरा द्वारा तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया तथा थाना प्रभारी पिथौरा को भी अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यालयों में इस प्रकार का अनुशासनहीन एवं आपत्तिजनक व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शासकीय कार्यों की गरिमा सुरक्षित रखने के लिए दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!