सरायपाली में चाकू की नोक पर लूट का खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात पर महासमुंद पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि बरामद कर ली है। पुलिस ने घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राकेश नायक पिता जन्मजय नायक (उम्र 35 वर्ष), निवासी माधोपाली, थाना सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 9 बजे वह अपने मित्र लक्ष्मीचंद के साथ मोटरसाइकिल से सरायपाली से काम के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान दर्राभाठा स्थित 132 केवी बिजली कार्यालय के पास आरोपी बिट्टू खान ने उसे रोककर चाकू दिखाया, जान से मारने की धमकी दी तथा गाली-गलौच करते हुए उसकी पैंट की जेब से 1900 रुपये लूट लिए। आरोपी ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 01/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद लूट के मुख्य आरोपी बिट्टू खान पिता मोह. आमिन खान (उम्र 23 वर्ष), निवासी ताज नगर झिलमिला को दिनांक 02 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई 1900 रुपये की राशि बरामद कर जब्त की। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।महासमुंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!