विकास नंद/ सर्वव्यापी/
अवैध धान खरीदी और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में तहसीलदार पंडा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने आज तहसील सरायपाली अंतर्गत ग्राम चिवराकूटा में बड़ी कार्रवाई करते हुए ओड़िशा से अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे दो पिकअप वाहनों को मौके पर पकड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग को अवैध धान परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर राजस्व टीम ने ग्राम चिवराकूटा में घेराबंदी कर जांच की, जहां दोनों पिकअप वाहनों में ओड़िशा से लाया गया धान पाया गया। वाहन चालकों द्वारा धान के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।राजस्व नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए दोनों पिकअप वाहनों सहित धान को मौके पर जप्त किया गया। जप्त किए गए वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया है।तहसीलदार पंडा ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं प्रशासन की इस सख्ती को ईमानदार किसानों और आमजन ने सराहा है।