रामनारायण यादव/सर्वव्यापी/करगीरोड ( कोटा)
जनपद पंचायत कोटा ग्राम पंचायत छेरकाबांधा के लारीपारा में दिनांक 4 जनवरी 2026 को श्रीमद् भागवत पुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य एवं भक्तिमय कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम के शिव मंदिर से हुआ, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए , अरपा नदी तक पहुँची, जहाँ विधिवत पूजन-अर्चन एवं जल ग्रहण किया गया।इस पावन धार्मिक आयोजन के कथावाचक पं. रामशरण दुबे है,कार्यक्रम के मुख्य यजमान रामकुशल साहू ,सुशीला साहू उपसरपंच हैं इस अवसर पर ग्राम की सरपंचराजकुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन समिति में अध्यक्ष खमलेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष – उषा साहू,सचिव सातीन साहू,सह-सचिव कावेरी साहू,कोषाध्यक्ष शेष साहू तथा व्यवस्थापक निर्मला साहू का विशेष योगदान रहा।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल हुए। ग्रामवासी लारीपारा इस धार्मिक आयोजन का साक्षी बना। वातावरण भक्ति, भजन-कीर्तन एवं जयघोष से गूंज उठा।