सरायपाली की रोवर–रेंजर टीम प्रथम राष्ट्रीय जम्बूरी के लिए रवाना…20 देशों की भागीदारी के साथ छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर..सरला कोसरिया।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में जिला बालोद में आयोजित होने जा रही प्रथम राष्ट्रीय रोवर/रेंजर जम्बूरी, दूधली के लिए स्थानीय संघ सरायपाली की टीम को आज हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं स्थानीय संघ सरंक्षक सरला कोसरिया ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि यह जम्बूरी छत्तीसगढ़ के लिए पहला और अत्यंत गौरवशाली क्षण है, जब प्रदेश को 20 देशों की भागीदारी वाली राष्ट्रीय जम्बूरी की मेजबानी का अवसर मिला है। यह आयोजन केवल एक शिविर नहीं, बल्कि महाकुंभ के समान है, जहाँ भारत की विविधता में एकता का सजीव दर्शन होगा।जम्बूरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं के लिए रोमांचक, शिक्षाप्रद और प्रेरणादायी मिलन समारोह है, जो उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं—अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना, सांस्कृतिक समझ और वैश्विक भाईचारे—से जोड़ता है।सरायपाली की रोवर–रेंजर टीम इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर न केवल अपने क्षेत्र, बल्कि पूरे जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, सचिव यशवंत चौधरी, beo टीकमचंद पटेल, brc देवानंद नायक, आजीवन सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर,चक्रधर डड़सेना, कैलाश पटेल, प्रदीप सेठ आदि उपस्थित थे।

स्थानीय स्तर पर टीम की रवानगी को लेकर उत्साह का माहौल रहा और सभी ने प्रतिभागियों के सफल, सुरक्षित एवं यादगार अनुभव की कामना की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!