गणतंत्र दिवस की तैयारियों से लेकर धान खरीदी तक कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, विभागीय जिला अधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।बैठक के दौरान कलेक्टर ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय में सभी तैयारियां समय पर और समन्वय के साथ पूर्ण की जाएं। इस अवसर पर विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।कलेक्टर ने आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य बताते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें। उपस्थिति में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सभी फाइलों का संधारण एवं मूवमेंट ई-फाइल के माध्यम से करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री द्वारा गढ़पुलझर, झलप, खल्लारी, सलखण्ड एवं दुर्गापाली में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया सतत जारी रहे और उठाव में देरी के कारण किसी भी परिस्थिति में किसानों को परेशानी न हो। बैठक में पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, समय-सीमा पत्रक एवं राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने पर जोर दिया तथा कहा कि जनहित के कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!