महासमुंद में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार15 दिन में ANTF की 6 बड़ी कारवाईंयां… 113 किलो गांजा व 7 वाहन जब्त।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विगत 15 दिनों के भीतर जिले में 6 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 113 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 47 लाख 15 हजार रुपये है, जब्त किया गया है। साथ ही 7 वाहनों को भी जप्त किया गया है।ANTF द्वारा एंड-टू-एंड कार्रवाई के तहत ओडिशा से भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई केवल तस्करी तक सीमित न रहकर गांजा की बिक्री करने वाले स्रोत (Source Point), खरीदी करने वाले गंतव्य (Destination Point) तथा परिवहन में शामिल माध्यमों के विरुद्ध भी की जा रही है।

इस अभियान के अंतर्गत सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में 4, बसना थाना क्षेत्र में 1 तथा सांकरा थाना क्षेत्र में 1 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।—15 दिवस की प्रमुख कार्रवाइयों का विवरण :-(1) 22 दिसंबर 2025 को थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में हुंडई औरा कार (MG49BZ4608) से 9 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो नागपुर (महाराष्ट्र) के निवासी हैं।(2) 24 दिसंबर 2025 को थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में टाटा जेस्ट कार (UP 92 S 1313) से 50 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 25 लाख रुपये) एक आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया।(3) 25 दिसंबर 2025 को थाना सांकरा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों से 4 आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 2 लाख रुपये) जब्त किया गया। आरोपी बालाघाट (मध्यप्रदेश) जिले के निवासी हैं।(4) 29 दिसंबर 2025 को थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (MP00ZL5219) से 8 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 4 लाख रुपये) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।(5) 05 जनवरी 2026 को थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में ऑटो वाहन (CG04T8913) से 26 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 13 लाख रुपये) जब्त किया गया। प्रकरण में एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए ओडिशा से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।(6) 05 जनवरी 2026 को थाना बसना क्षेत्र में स्कूटी जुपिटर (CG04QF1738) से 10 किलो 450 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 5.25 लाख रुपये) के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया। इसके बाद वाहन मालिक को भी गिरफ्तार किया गया।—

महासमुंद जिले में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत 6 प्रकरणों में 15 आरोपियों के कब्जे से कुल 113 किलोग्राम गांजा, 2 कार, 3 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी एवं 1 ऑटो वाहन (कुल वाहन मूल्य लगभग 10.40 लाख रुपये) जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।महासमुंद पुलिस एवं ANTF द्वारा नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!