सुरों की महफिल में गायकों ने सुरीली गीतों से समां बांधा तो कवियों ने मन को लुभाया…वाइस ऑफ जीपीएम सीजन 2 का खिताब साजन और दीपक के नाम।

Share Now

श्रीनिवास सुमेर/गौरेला – पेंड्रा – मरवाही (सर्वव्यापी)

संगीत शिक्षक साजन पाठक प्रथम,द्वितीय मरवाही के दीपक तिवारी और तृतीय स्थान पर जिला पंचायत के एपीओ कीर्ति कुशरो रहे कर्मचारी प्रतिभा मंच ने जीपीएम जिले के कर्मचारी अधिकारी के लिए किया था आयोजन पेंड्रा/ दिनाँक 05.01.2026वॉइस ऑफ जीपीएम सीजन – 2 के गायन में जीपीएम जिले के डीएवी स्कूल सारबहरा पेण्ड्रारोड के संगीत शिक्षक साजन पाठक सरताज बने। वहीं द्वितीय मरवाही के दीपक तिवारी और तृतीय स्थान पर जिला पंचायत के एपीओ कीर्ति कुशरो रहे।कर्मचारी प्रतिभा मंच द्वारा जीपीएम जिले के कर्मचारियों के लिए वॉइस ऑफ जीपीएम सीजन – 2 का आयोजन 4 जनवरी, रविवार को असेंबली हाल, मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल पेण्ड्रा में किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए ऑडिशन के माध्यम से गायन एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के लिए 30 कर्मचारियों अधिकारियों को चयनित किया गया था।कार्यक्रम की शुरू विश्वास केशरवानी ने ‘बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं’ भजन से किया। उसके बाद कार्यक्रम में गायकों ने अपनी गायकी के साथ ही शास्त्रीय संगीत से भी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का जज की कमेटी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के संगीत के प्रोफेसर डॉ. अभय दुबे, डीएवी स्कूल कुड़कई पेण्ड्रा के संगीत शिक्षक नीरज चौधरी, वरिष्ठ संगीतज्ञ उषा पवार ने आंकलन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन किया। समस्त प्रतिभागियों को नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे के सौजन्य से पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका गौरेला व पेण्ड्रा के अध्यक्ष मुकेश दुबे व राकेश जालान ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है, जिससे कि प्रतिभाओं में और अधिक निखार आता है। उन्होंने कर्मचारी प्रतिभा मंच के प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन अजय चौधरी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका गौरेला व पेण्ड्रा के अध्यक्ष मुकेश दुबे व राकेश जालान, पूरन छाबरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र पैकरा, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, रितेश फरमानिया, पंकज तिवारी, नीरज जैन, शरद अग्रवाल, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला संयोजक डॉ. संजय शर्मा, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर, शरद अग्रवाल ,सत्यनारायण जायसवाल,उज्ज्वल तिवारी वैज्ञानिक राजेंद्र वासुदेव, निर्माण जायसवाल, प्रशांत श्रीवास, अवनीश पांडे, मदन सोनी, डॉ. योगेश तिवारी, प्रशांत कुशवाहा, संजय जैन उज्ज्वल तिवारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।काव्य पाठ में प्रथम रहे नारायण सिंह कुशरामसुरों की महफिल में गायकों ने अपनी सुरीली गीतों से समां बांधकर रख दिया वहीं कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों के मन को लुभाकर भाव विभोर कर दिया।आयोजन में काव्य पाठ में प्रथम स्थान पर नारायण सिंह कुशराम और द्वितीय स्थान राजकुमारी सोनी को मिला। दोनों को ही मंच के द्वारा मोमेंटो प्रदानकर सम्मानित किया गया।सभी प्रतिभागियों को मैडल भेंटकर प्रोत्साहित भी किया गया।अतिथियों को प्रतिभा मंच के सदस्यों ने कविता फोटो फ्रेम एवं पुस्तक भेंट किया हेलमेट जागरूकता पर आधारित गीत का सीडी लॉन्च किया गया।सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विरासत एवं कला मंच तथा प्रतिभा मंच के सदस्यों ने हेलमेट जागरूकता अभियान पर आधारित गीत लेखन व गायन कर अतिथियों को सीडी भेंट किया तथा विमोचन कराया गया।इस बीच प्रतिभा मंच के सदस्यों ने कवि विश्वनाथ सोनी जी द्वारा रचित रचना को लिपिबद्ध कर फोटो फ्रेम अतिथियों को भेंट किया गया एवं अतिथियों द्वारा जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। कर्मचारी प्रतिभा मंच जिला जीपीएम के इन सदस्यों ने किया आयोजन आयोजन समिति में कर्मचारी प्रतिभा मंच जिला जीपीएम के संयोजक पीयूष गुप्ता, सचिन तिवारी, अजय चौधरी, ओम प्रकाश सोनवानी, राजकुमार पटेल, बलराम तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, दिनेश राठौर, संजय सोनी, अमिताभ चटर्जी, राकेश चौधरी, परसराम चौधरी, यज्ञ नारायण शर्मा, छोटेलाल बनवासी, महेंद्र मिश्रा, राजेश चौधरी, विश्वनाथ सोनी, बजरंग कश्यप, विश्वास केशरवानी रंजीत राठौर, किरण सिंह, अर्चना गुप्ता, जबीना खान एवं लता गोयल शामिल हैं।जिले के कर्मचारियों की प्रतिभा को मंच देने द्वितीय वर्ष हुआ आयोजनबता दें कि कर्मचारी प्रतिभा मंच ने जीपीएम जिले के कर्मचारियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए पिछले वर्ष की भांति ही नए वर्ष में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पंजीयन कराया था। जिनमें से कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए ऑडिशन के माध्यम से गीत, संगीत एवं साहित्य के जानकार निर्णायक मंडल के द्वारा स्वर परीक्षण एवं काव्य पाठ की प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया था।  


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!