अपार आईडी में सुस्ती पर कलेक्टर लंगेह की सख्ती: बीईओ-बीआरसी को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले में विद्यार्थियों के लिए बनाए जा रहे अपार (APAAR) आईडी कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने नाराजगी जताई है। समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयकों (BRC) को नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली विकासखंडों में अपेक्षित प्रगति न होने पर विशेष रूप से स्पष्टीकरण मांगा गया है।जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाया जाना अनिवार्य है।

जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा के अनुसार जिले में कुल 2,16,167 विद्यार्थियों में से अब तक 1,80,318 विद्यार्थियों के अपार आईडी बनाए जा चुके हैं, जो 83.42 प्रतिशत है। अभी भी 35,849 विद्यार्थियों का आईडी बनना शेष है।

विकासखंडवार प्रगति इस प्रकार है—महासमुंद: 57,590 में से 52,143 (90.54%), शेष 5,447बागबाहरा: 41,836 में से 34,374 (82.16%), शेष 7,462पिथौरा: 45,707 में से 37,689 (82.46%), शेष 8,018बसना: 34,874 में से 27,870 (79.92%), शेष 7,004सरायपाली: 36,160 में से 28,242 (78.10%), शेष 7,918

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक करने के उद्देश्य से APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) आईडी तैयार की जा रही है।

यह ‘एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का समग्र रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जा सकेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!