अग्निवीर भर्ती को लेकर व्यायाम शिक्षकों की बैठक, युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए किया प्रेरित।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें भारतीय थल सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अग्निवीर भर्ती को लेकर व्यायाम शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्निवीर योजना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं नियमावली की विस्तृत जानकारी दी गई।अधिकारियों ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करना प्राथमिक लक्ष्य है, ताकि जिले के युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें। व्यायाम शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों एवं क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक करें, उन्हें प्रेरित करें और भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार करें।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे सहित रेखराज शर्मा, अंजनी बरमाल, हिना ढालेन, चारु लता गजपाल, एक्स आर्मी ऑफिसर पुरुषोत्तम डडसेना एवं चंदहास साहू ने युवाओं के मार्गदर्शन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!