छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: अरुण पाण्डेय बने नए पीसीसीएफ..!

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव की खबर सामने आई है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ वन अधिकारी अरुण पाण्डेय को प्रदेश का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) नियुक्त किया गया है।बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति शासन स्तर पर लिए गए अहम निर्णय के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य वन प्रबंधन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना है। अरुण पाण्डेय को प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और वन संरक्षण के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के चलते यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।सूत्रों के मुताबिक, उनके नेतृत्व में वन विभाग में कई नई पहलें देखने को मिल सकती हैं, विशेषकर जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और वन क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।हालांकि, इस नियुक्ति को लेकर अभी आधिकारिक आदेश जारी होना बाकी है, लेकिन विभागीय हलकों में यह खबर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है। वन विभाग के जानकारों का मानना है कि अरुण पाण्डेय के अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा और विभाग की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!