तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छग प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक द्वारा 9 मार्च को कलेक्टर बिलासपुर से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई थी कि बिलासपुर जिला अंतर्गत सभी शासकीय कार्यालयों, न्यायालयों, परिसरों एवं शासकीय जमीनों पर बने हुए मंदिर मस्जिद गिरिजाघर एवं गुरुद्वारा जितने भी हैं कि सूची प्रदान किया जावे।
इस आवेदन पर कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के जन सूचना अधिकारी द्वारा अपने पत्र क्रमांक/1394/रा मो/जा प्र प/2026 बिलासपुर दिनांक 13/03/26 द्वारा जानकारी दी गई है कि आवेदक द्वारा वांछित जानकारी/सूची कार्यालय में उपलब्ध नहीं है । छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छग प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं आवेदक श्याम मूरत कौशिक ने कलेक्टर कार्यालय से ये पत्र मिलने पर पूछा कि ये जानकारी कलेक्टर कार्यालय में नहीं है तो फिर कहा मिलेगी? तो इसका कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिल पाया। इस प्रकार से इसे मजाक बना कर रखे है