विशेष आमंत्रित सदस्य बने राजेश त्रिवेदी, संगठन मजबूती का लिया संकल्प।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

भाजपा के प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 05 तिफरा निवासी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश त्रिवेदी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे सम्मान के साथ संगठन को और मजबूत करने का अवसर बताया।वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश त्रिवेदी ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव साय, महामंत्री पवन साय और अजय जामवाल से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई।त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देने और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने की बात कही।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!