बंगाल में खिला कमल, राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन, सरला कोसरिया ने दी बधाई।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने इस बार एक नया राजनीतिक अध्याय रच दिया है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता सरला कोसरिया ने सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।चुनाव के दौरान सरला कोसरिया को पार्टी संगठन की ओर से 16 विधानसभा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।इस ऐतिहासिक मौके पर देश के महान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र और पार्टी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मुखर्जी का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा। बंगाल की धरती पर जन्मे डॉ. मुखर्जी ने जिस राष्ट्रवादी विचारधारा की नींव रखी, आज उसी के विस्तार के रूप में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है।उन्होंने आगे कहा कि इस वैचारिक शक्ति के बल पर ही आज नरेन्द्र मोदी जैसे लोकप्रिय नेता देश का नेतृत्व कर रहे हैं और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं।सरला कोसरिया ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, विकास और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन को इस उपलब्धि का आधार बताते हुए कहा कि आने वाले समय में यह जीत पश्चिम बंगाल के विकास और नई दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!