जय स्तंभ चौक गूंजा जीत के जश्न से, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से सरायपाली हुआ सराबोर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सरायपाली में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे चौक पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा, जहां समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया।भाजपा नेताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ इस जीत को ऐतिहासिक बताया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!