शिक्षा और साक्षरता के प्रति समर्पित सेवा का सम्मान: कमल नारायण चन्द्राकर को भावभीनी विदाई।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद के जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चन्द्राकर के 30 अप्रैल 2026 को अर्धवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत सभाकक्ष में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।समारोह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद हेमन्त नंदनवार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्हें साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके लंबे सेवाकाल, कार्यनिष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई।मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदनवार ने कहा कि चन्द्राकर ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ किया। उनका अनुभव, कार्यशैली और शिक्षा व साक्षरता के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और समाज सेवा के नए अध्याय की शुरुआत है।विदाई समारोह का माहौल भावुक और आत्मीय रहा। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने चन्द्राकर के साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर सम्पाबोस, तारिका कुजांम, जागेश्वर सिन्हा, ईश्वर चन्द्राकर, अशोक चन्द्राकर, मनोज सिन्हा, मनोज सोनी, कलीराम मधुकर, सरजू दीवान, प्रनीत शर्मा, मयंक दुबे, धनेश यादव, रामकुमार कमार, योगेश ध्रुव, विकास साहू, केशव साहू सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!