हरदा समाधान शिविर में मिली सौगातों की बारिश…हितग्राहियों को बांटी गई किसान पुस्तिका और स्वामित्व पट्टे, कलेक्टर ने योजनाओं की ली जानकारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

बसना विकासखंड के ग्राम हरदा में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष पहल देखने को मिली। राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आवेदकों को किसान पुस्तिका (ऋण पुस्तिका) और स्वामित्व पट्टा वितरित कर लाभान्वित किया।

इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो।

समाधान शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवेदन भी किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!