विकास नंद/ सर्वव्यापी

बस्तर की पारंपरिक पेय “सल्फी” को स्वास्थ्यवर्धक प्राकृतिक ड्रिंक के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में युवा नवाचारक हर्षवर्धन बाजपेयी कार्य कर रहे हैं। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” में उनके इस नवाचार को “न्यू इनोवेशन अवार्ड” के तहत तृतीय पुरस्कार मिला।हर्षवर्धन सल्फी की सेल्फ लाइफ बढ़ाने और उसके प्राकृतिक स्वाद व गुणों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने पर काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य बस्तर की इस पारंपरिक पेय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा भविष्य में जीआई टैग दिलाना है।