लोहारडीह समाधान शिविर में गूंजा सुशासन का संकल्प, विधायक योगेश्वर सिन्हा बोले– जनता और शासन के बीच सीधा संवाद है यह अभियान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत लोहारडीह में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार तथा अपर कलेक्टर रवि साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही सुनिश्चित करना है।विधायक सिन्हा ने कहा कि समाधान शिविर शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जहां आमजन, जनप्रतिनिधि और प्रशासन एक साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है तथा नए पात्र हितग्राहियों को जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत क्षेत्र की 15 पंचायतों में 3 हजार 611 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी जरूरतमंद आवास से वंचित न रहे।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। सिकसेर-कोडार परियोजना के क्रियान्वयन से आने वाले समय में किसानों और ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है।छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इससे लोगों का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से आमजन से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की।जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे लोगों को त्वरित लाभ मिल रहा है।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजनों से आवेदन प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही की गई। विधायक योगेश्वर सिन्हा ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सरपंचगण एवं 16 ग्रामों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!