कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने जनगणना कार्य का किया औचक निरीक्षण।

Share Now

नूर मोहम्मद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने नगर पालिका परिषद पेंड्रा के वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 स्थित तेंदूपारा क्षेत्र में पहुंचकर भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण किया।कलेक्टर ने गलियों में पैदल भ्रमण कर प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे मकान गणना कार्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. देवांगन ने कहा कि जनगणना कार्यक्रम का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें मकानों की गणना का कार्य किया जाना है। यह कार्य प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि यह कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो।इसके लिए सभीअधिकारी-कर्मचारी उत्साहपूर्वक कार्य करें तथा नागरिक भी सहयोग प्रदान करें उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और सही जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला बनते हैं। निरीक्षण के दौरान जनगणना कार्य में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिससे मौके पर ही समाधान निकालने में मदद मिली। कलेक्टर के अचानक मैदान में उतरकर निरीक्षण करने से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों में उत्साह देखा गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, एसडीएम विक्रांत अंचल, डिप्टी कलेक्टर अमित बेक, नगर पालिका सीएमओ अमनदीप मिंज सहित जनगणना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!