सिरपुर के गंधेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेगा शिवभक्ति का स्वर, 11 मई को होगा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के विशेष आयोजन के तहत 11 मई 2026 को प्रातः 09 बजे पुरातात्विक एवं धार्मिक नगरी गंधेश्वर महादेव मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में मुख्य आयोजन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा सभाओं का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, स्टेज एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को दायित्व दिए गए हैं।इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जनरेटर, लाइट एवं माइक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी जनपद पंचायतों, ग्राम सचिवों और कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी एवं बैठकों के जरिए लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है।कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पेयजल एवं टॉयलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। कलेक्टर लंगेह ने राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को गरिमामय एवं सफल बनाने के लिए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 11 मई को सुबह 09 बजे अतिथियों का मंदिर परिसर में आगमन होगा। इसके बाद 09:30 बजे शिव स्तुति, भजन, दीप प्रज्वलन एवं महाआरती आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे से 10:20 बजे तक शिव भजन एवं नृत्य प्रस्तुति, 10:20 से 10:30 बजे तक ‘सोमनाथ संवाद’, 10:30 से 11 बजे तक भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण तथा 11:15 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!