विकास नंद /सर्वव्यापी
जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सरायपाली, महासमुंद, बागबाहरा और पटेवा पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 216.840 लीटर अवैध महुआ एवं देशी शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान करीब 51 हजार 840 रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया।पुलिस ने सरायपाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1000 किलो महुआ पास को मौके पर ही नष्ट कराया तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में बर्तन भी जब्त किए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर ठेला और गुमटी लगाकर लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 4 लोगों पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार विशेष अभियान शुरू होने से अब तक जिलेभर में 7157.610 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख 43 हजार 450 रुपये बताई गई है। अभियान के तहत अब तक 588 प्रकरण दर्ज कर 661 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाईथाना सरायपाली पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए मोतीलाल बरिहा के कब्जे से 200 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की। इसके अलावा शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे एल्युमिनियम के बर्तन और ड्रम बरामद किए गए। मौके पर 1000 किलो महुआ पास नष्ट किया गया।इसी तरह आकाश साहू और ओमप्रकाश चौहान के कब्जे से कुल 11.640 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।बागबाहरा और पटेवा में भी कार्रवाईथाना बागबाहरा पुलिस ने जीतू ठाकुर के कब्जे से 1800 एमएल देशी शराब जब्त की, जबकि थाना पटेवा पुलिस ने दयालु पटेल के पास से 3240 एमएल देशी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने वालों पर सख्तीथाना महासमुंद पुलिस ने शहर में ठेला और गुमटी लगाकर लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा देने वाले चार आरोपियों अली कमर नकवी, कुलेश्वर निषाद, नोहर लाल वर्मा और राजकुमार यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने इनके कब्जे से देशी प्लेन शराब भी जब्त की।महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।