विकास नंद/ सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 13 मई 2026 को विकासखंड सरायपाली के ग्राम पंचायत केना स्थित हाईस्कूल परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं, मांगों एवं आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।जारी आदेश के अनुसार शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याएं सुनेंगे तथा शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदान करेंगे।शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टिकमचंद पटेल तथा सहायक अधिकारी के रूप में जे.के. पटेल एवं गुलजार चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस समाधान शिविर के अंतर्गत भोथलडीह, बैतारी, चट्टीगिरोला, कुटेला, जोगनीपाली, ईच्छापुर, केना, देवलभाठा, जलगढ़, माधोपाली, परसदा, खैरझिटकी, दर्राभांठा,पुटका , सानपंधी, बेलमुंडी,अंतरझोला ,केजुंवा,तथा अन्य ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे।सुशासन तिहार के माध्यम से शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।