सुप्रसिद्ध कथावाचक महाराज सदन तिवारी हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ कार्यक्रम में श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक महाराज सदन तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में विष्णुदेव साय एवं पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम के दौरान महाराज सदन तिवारी जी ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हरिनाम संकीर्तन एवं नामयज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देते हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा को जीवंत बनाए रखने में ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बताया।मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं की भी श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!