पुरातात्विक नगरी सिरपुर में गूंजा सनातन गौरव, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सोमनाथ से सीधा प्रसारण देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के अंतर्गत आज प्रातः पुरातात्विक एवं धार्मिक नगरी गंधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोमनाथ से मुख्य आयोजन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया तथा भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान गंधेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, राज्य बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला स्काउट एवं गाइड संघ अध्यक्ष येतराम साहू, दाऊलाल चंद्राकर, सरपंच पुष्पा माली, कलेक्टर विनय लंगेह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आत्मगौरव और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हजार वर्षों के संघर्ष और अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी भारतीय सभ्यता की अमर चेतना और सांस्कृतिक शक्ति का जीवंत प्रतीक बनकर खड़ा है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा करने वालों की रक्षा स्वयं धर्म करता है।उन्होंने बताया कि सोमनाथ प्रथम ज्योतिर्लिंग है, जिस पर वर्ष 1026 में आक्रांताओं द्वारा बार-बार आक्रमण किए गए, लेकिन माता अहिल्याबाई होलकर ने इसके वैभव और गौरव को पुनर्स्थापित किया। उन्होंने कहा कि अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना और गौरव का महापर्व है। यह आयोजन हमें हमारे इतिहास, त्याग और सभ्यतागत मूल्यों की याद दिलाता है तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है और इसके लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सोमनाथ से सीधा प्रसारण देखा तथा अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, महेंद्र सिक्का, प्रशांत श्रीवास्तव, अरविंद प्रहरे, राहुल चंद्राकर, आनंद साहू, जनपद सीईओ बी.एस. मंडावी, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं आम नागरिक मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!