कपड़ों की फेरी की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा: रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

रायपुर रेंज पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गांजा तस्करों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में संयुक्त नाकेबंदी कर 378.060 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 89 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान 11 वाहन सहित कुल 1 करोड़ 98 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इस मामले में 12 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजा परिवहन के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आरोपी खुद को कपड़ा फेरीवाला दिखाकर मोटरसाइकिलों में विशेष लोहे के जालीदार कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। बाइक की पिछली सीट पर कपड़ों का ढेर लगाया जाता था ताकि किसी को शक न हो। उड़ीसा के बालिगुड़ा और रायगढ़ा क्षेत्र से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी थी।

रायपुर रेंज पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी एम्बुलेंस, केला परिवहन, मूवर्स एंड पैकर्स, ऑटो, बस ट्रेवल्स और ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी के कई मामलों का खुलासा किया जा चुका है, लेकिन इस बार “स्ट्रीट वेंडर” बनकर गांजा तस्करी का नया तरीका सामने आया है।

महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता

महासमुंद जिले में थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलों में सवार तस्करों को पकड़कर करीब 215 किलो गांजा बरामद किया। सभी आरोपी खुद को कपड़ा विक्रेता बताकर घूम रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया गया था।

इसी तरह एक अन्य मामले में 23 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर होंडा साइन बाइक से जा रहे दो आरोपियों से 9 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया।

महासमुंद जिले से गिरफ्तार आरोपी

मेताप टाटिया, जिला खंडवा (म.प्र.)रमेश चौहान, जिला बैतूल (म.प्र.)राजू कुमावत टाकिया, जिला बैतूल (म.प्र.)दीपक राजपूत, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)प्रकाश बंजारा, जिला रायसेन (म.प्र.)मोहम्मद रिहान, जिला अनुपपुर (म.प्र.)मनोज सिंह, जिला अनुपपुर (म.प्र.)चंद्रशेखर, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)जितेंद्र, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)विकास, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)महासमुंद में जब्त संपत्ति247 किलो गांजा7 मोटरसाइकिल6 मोबाइल फोन गांजा छिपाने के लिए उपयोग किए गए 5 लोहे के जाले कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।धमतरी में भी पकड़ा गया तस्करी गिरोह धमतरी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 131.005 किलो गांजा जब्त करते हुए 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। यहां भी आरोपी कपड़ा फेरीवाले बनकर बाइक में विशेष कम्पार्टमेंट के जरिए गांजा ले जा रहे थे।

धमतरी से गिरफ्तार आरोपी राजेश ओबानी, जिला बैतूल (म.प्र.)दौलत सिंह, जिला रायसेन (म.प्र.)धमतरी में जब्त संपत्ति131 किलो गांजा3 मोटरसाइकिल3 मोबाइल फोन1000 रुपये नकद कुल जब्त संपत्ति की कीमत 69 लाख 61 हजार रुपये बताई गई है।

रायपुर रेंज पुलिस का कहना है कि ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और गांजा तस्करी के हर नए तरीके को विफल करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!