समय पूर्व जनगणना का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 252 प्रगणकों को कलेक्टर ने प्रशस्ती पत्र देकर किया सम्मानित।

Share Now

नूर मोहम्मद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, (सर्वव्यापी)

भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूची करण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 से 30 मई तक पूर्ण करना निर्धारित है। इसके लिए जीपीएम जिले में 528 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। 528 प्रगणकों में से 252 प्रगणकों द्वारा 10 मई तक शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर लेने पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ संतोष कुमार देवांगन ने उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। मॉं कल्याणिका पब्लिक स्कूल मड़ना गौरेला के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। जिले के प्रगणकों ने स्वाभिमान और लगन के साथ समय पूर्व कार्य किया है। इसके लिए सभी बधाई और सम्मान के पात्र हैं। कलेक्टर ने कहा कि विगत 8 मई को मेरे कार्यभार ग्रहण करने के बाद ज्ञात हुआ कि जिले में जनगणना का कार्य मात्र 6 प्रतिशत हुआ है और प्रदेश में जिले का स्थान 21वें नम्बर पर है। आप लोगों ने इमानदारी के साथ मेहनत करते हुए सिर्फ तीन दिन में 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 47 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर राज्य में जिले का स्थान 21वें नम्बर से छलांग लगाकर चौंथे स्थान पर लाया है। यह बहुत ही सराहनी है। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को अगले चार दिन में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर जीपीएम जिले को राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर प्रथम स्थान पर लाकर गौरव दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला जनगणना अधिकारी अमित बेक ने बताया कि जिले में जनगणना का 47 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रगणकों द्वारा 81 हजार घरों में पहुचकर 3 लाख 14 हजार जनसंख्या को कवर कर चुके हैं। सभी प्रगणक समर्पित भाव से कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि टीम भावना से कार्य करते हुए निर्धारित समय से पहले जनगणना के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर जिले को प्रथम स्थान पर लाना है और प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर जिले का मान बढ़ाना है। उन्होंने जनगणना के दूसरे चरण का कार्य भी इसी तत्पर्ता से करने आशा व्यक्त किया। समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे, एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमोर, एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत अंचल, मॉं कल्याणिका स्कूल की प्रचार्य शैल्जा स्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, सभी तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनगणना सुपरवाईजर उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!