तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
ग्राम पंचायत धूमा में अहाता निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागतमस्तुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा में अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने आतिशबाजी, पुष्पहार, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके कारण लगातार उनके परिवार को जनता का समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता के विश्वास को हर कीमत पर कायम रखा जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े किसी भी कार्य के लिए जनता जो भी आदेश देगी, उसे पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। श्रीवास ने ग्राम धूमा सहित आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि विवेक पटेल, वरिष्ठ ग्रामीण दिलहरण पटेल, द्वारिका पटेल, कांग्रेस नेता महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, कामरान खान, दुर्गा बंजारे, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू, शुभम श्रीवास, संतोष सोनवानी, अनिल पटेल, पंकज पटेल, गोलू पटेल, महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों ने एकजुट होकर विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। भूमिपूजन के बाद पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।