पहली टीएल बैठक में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सख्त, समय-सीमा और पारदर्शिता पर दिया जोर।

Share Now

सारंगढ़- बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। अपनी पहली टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं एवं विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए।बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, अमृत मिशन, पोषण अभियान, टीकाकरण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!