महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई: शुल्क वसूली की शिकायत पर 4 सीएससी सेंटर ब्लॉक।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

महतारी वंदन योजना के तहत महिला हितग्राहियों के ई-केवाईसी कार्य में अनियमितता और शुल्क वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जांच के बाद जिले के 4 सीएससी संचालकों की आईडी महतारी वंदन योजना के कार्य हेतु ब्लॉक कर दी गई है।महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिला हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य सीएससी संचालकों के माध्यम से किया जा रहा है। मीडिया एवं अन्य माध्यमों से ई-केवाईसी के बदले शुल्क लिए जाने संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर रायपुर की टीम द्वारा जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित सीएससी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।प्रोजेक्ट मैनेजर की टीम ने स्पष्ट किया कि महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी कार्य पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों, वार्ड कार्यालयों अथवा अन्य माध्यमों से यदि किसी भी प्रकार की शुल्क वसूली की शिकायत मिलती है, तो संबंधित सीएससी संचालकों की सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सीएससी आईडी निरस्त या बंद की जा सके।जिन सीएससी सेंटरों की आईडी ब्लॉक की गई है, उनमें सरायपाली के परशुराम रात्रे, राजू बरिहा, नरहरि कुमार तथा बसना की वृंदावती भोई शामिल हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!