बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर संभाग के पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा के जिला सेनानी नगर सेना अधिकारी एवं अग्निशमन विभाग की महिला अधिकारी योगिता साहू की स्वच्छ छवि को धूमिल करने की सोच को लेकर कुछ लापरवाह जिला सैनिकों द्वारा बिना आधार के आरोप लगाने का खेल खेला जा रहा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जांजगीर-चांपा की जिला सेनानी,नगर सेना एवं अग्निशमन अधिकारी योगिता साहू द्वारा शासन स्तर से बिलासपुर के बिल्हा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समारोह की सुरक्षा के लिए नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाने का आदेश जारी होने पर इनके द्वारा जिले में अब तक ऐसे सैनिकों की सूची तैयार कर बिल्हा में ड्यूटी लगाई है,जिसका अब तक कोई भी व्हीआईपी ड्यूटी नहीं लगाई गई है उन्हें व्हीआईपी ड्यूटी के अनुभव के लिए ड्यूटी लगाया गया है तो इस महिला अधिकारी की स्वच्छ छवि को धूमिल करने के लिए ड्यूटी नहीं लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के अलावा कई तरह का का आरोप लगाया गया है। निश्चित रूप से ऐसे में स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों का मनोबल निश्चित रूप से गिरेगा। वहीं इस संबंध में हमने जिला सेनानी, नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग की अधिकारी योगिता साहू से चर्चा किए तो उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद है,बिना आधार के आरोप न लगाएं जाए और उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाती है तो वह जांच करने के लिए तैयार है।