जुमला साबित हुआ साय सरकार का चांवल उत्सव…बद से बद्तर हुई पीडीएस व्यवस्था…तिरीथ कुमारी।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने साय सरकार के चांवल उत्सव को जुमला बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा 1 से 7 जून तक प्रदेशभर में ‘चावल उत्सव’ मना रहीं हैं। इस योजना के तहत 81 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त तीनों महीनों का राशन एक साथ वितरित किया जाना था। लेकिन महासमुंद जिले सहित सरायपाली विकास खंड के क्षेत्र अंतर्गत योजना की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। राशन वितरण की प्रक्रिया अब ई पास मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही संभव हो पाता है सरायपाली क्षेत्र के अंतर्गत बहुत सारे राशन दुकानों में नेटवर्क का सर्वर डाउन की समस्या है पुराने ई पास मशीन निष्क्रिय हो चुके हैं सभी जगह नये मशीनों की आपूर्ति अभी तक नही हो पाने के कारण राशन वितरण पूरी तरह ठप्प है। और लोग शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से बैरंग निराश होकर वापस लौट रहे हैं आगे तिरीथ ने कहा इस बार चांवल उत्सव के तहत् तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाना है परंतु सरकार समुचित व्यवस्था करने में असफल साबित हुई मशीनों की आपूर्ति में देरी के कारण वितरण शुरू नहीं हो सका है शासन द्वारा चांवल उत्सव की घोषणा के बाद यह अपेक्षा की जा रही थी आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही सुनिश्चित की जाएगी परंतु चांवल उत्सव की घोषणा के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होना योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही दर्शाता है। शासन की यह पहल सराहनीय है, जिससे आमजन को आर्थिक व सामाजिक राहत मिलती , लेकिन वितरण प्रक्रिया में आ रही तकनीकी व भौतिक परेशानियों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, जिससे यह योजना की प्रभावशील नहीं रही। अब समय आ गया है कि सरकार वितरण व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ और सुविधाजनक बनाए, ताकि जनकल्याण का उद्देश्य पूरी तरह साकार हो सके और आमजन को पीडीएस सिस्टम में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!