तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के वर्धा चैप्टर के अध्यक्ष तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के जनसंचार विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश लेहकपुरे का जन्म दिवस पौधारोपण कर मनाया गया। उनके जन्मदिन पर पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक, पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष एस.पी. सिंह, राजेश्वरी, प्रदीप कुमार उपाध्याय, नरेंद्र मेहता, वर्धा चैप्टर के कोषाध्यक्ष विनेश काकडे, डॉ. अख्तर आलम डॉ. अनवर अहमद सिद्दीकी, आनंद भारती, प्रफुल्ल दाते, श्रीप्रकाश पाल एवं रूपाली, विदर्भ साहित्य संघ, नागपुर के अध्यक्ष प्रदीप दाते आदि ने संदेश भेजकर डॉ. राजेश लेहकपुरे को शुभकामनाएं दी।18 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण के अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधें लगाए गए। इस दौरान पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया वर्धा चैप्टर के सचिव तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे सहित राम कनोरिया, संदीप चेन्ने, मनोज वर्मा, विकी लांडे, नितीन आडे, विजय मोहर्ले, निरंजन, वृषाली आदि की उपस्थिति रही।