छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन लोकार्पण हेतु पीएम मोदी को आमंत्रण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह के लिए आज दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें सादर आमंत्रित किया।

प्रदेश के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विधानसभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी।

डॉ. सिंह ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की जनता और जनप्रतिनिधियों के लिए गौरव का क्षण होगा जब प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से इस ऐतिहासिक अवसर पर विधानसभा भवन का लोकार्पण होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति से यह दिन प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक अविस्मरणीय और स्वर्णिम अध्याय बनेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!