विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी ने आज कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिरीथ कुमारी ने कहा कि राजीव गांधी भारत को 21वीं सदी में ले जाने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को सूचना क्रांति से जोड़ने, युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा में लाने तथा पंचायती राज के माध्यम से गांव-गांव तक लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया। राजीव गांधी का यह सपना था कि भारत की युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बने।उन्होंने कहा कि आज जब हम भारत के विकास, तकनीकी उन्नति और डिजिटल युग की बात करते हैं, तो इसके मूल में राजीव गांधी का ही योगदान है। कंप्यूटर, टेलीकॉम और आधुनिक तकनीक को गांव-गांव तक पहुंचाने की नींव उन्हीं के कार्यकाल में रखी गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।