एकलव्य आवासीय विद्यालय महासमुन्द में गरिमा का चयन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

सरायपाली शासकीय प्राथमिक शाला मुड़पहार संकुल केजुवां की प्रतिभाशाली छात्रा गरिमा हीरा, पुत्री विश्वनाथ हीरा एवं छबीला हीरा का चयन शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रतिष्ठित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय महासमुन्द में हुआ है।

यह उपलब्धि गरिमा की कड़ी मेहनत, निरंतर लगन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के प्रधान पाठक खिरोद्र जेरी एवं शिक्षक भूपेंद्र सिंह नेताम ने गरिमा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें व उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि गरिमा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।विद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और कहा है कि गरिमा ने जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में स्थान प्राप्त कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।

इस संबंध में जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!