विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली पाटसेन्द्री शाला में आज एक विशेष अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। कक्षा 1ली से लेकर 8वीं तक के बच्चों को चंद्रशेखर पटेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंशिक नेवता भोज दिया।
नेवता भोज में बच्चों को बुंदी, मिक्चर, बिस्किट और केला परोसा गया। बच्चों ने भोज का आनंद लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बना रहा।
विद्यालय स्टाफ ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप शिक्षक एवं पालक अपने या अपने बच्चों के जन्मदिन पर विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन करते हैं। इस परंपरा से न केवल बच्चों में खुशी का संचार होता है बल्कि उनकी विद्यालय में उपस्थिति में भी वृद्धि देखी जाती है।
हाल ही में आयोजित पालक-शिक्षक मेगा बैठक में भी विद्यालय संचालन, अध्यापन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों के चयन और नेवता भोज की परंपरा की पालकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
आज के कार्यक्रम में चन्द्रभानु पटेल (प्रधान पाठक), चन्द्रशेखर पटेल, सविता पटेल, संदीप कुमार भोई, राजेन्द्र कुमार निर्मलकर एवं अनुसुया पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
👉 यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल आनंददायी रहा, बल्कि विद्यालय में सामूहिकता और संस्कारों को मजबूत करने वाला अवसर भी सिद्ध हुआ।