विकास नंद/ सर्वव्यापी/
दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर यादव समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
फुलझर राज यादव समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, संरक्षक रामेश्वर लाल यादव, दुलारसिंह यादव, माधवन यादव, हीरालाल यादव, धवलिलाल यादव, उपाध्यक्ष बलीराम यादव, सचिव संतलाल यादव, कोषाध्यक्ष बाबूलाल यादव, प्रवक्ता कौशिक यादव, सलाहकार प्रवीणचन्द्र यादव, केंद्रीय सदस्य ईश्वर यादव, संगठन मंत्री गोपाल यादव, सह- संगठन मंत्री कुवल यादव, संजय यादव, सातराम यादव, मायराम यादव, सुरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव, परसुराम यादव, शंभूनाथ यादव, शाखाराम यादव, विशेष यादव, गंगाधर यादव, जीवन यादव, पुरन यादव, प्यारी यादव, हरिराम यादव एवं जय प्रकाश यादव (जेपी) शहर अध्यक्ष सहित समाज के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि माननीय गजेंद्र यादव को मंत्री पद पर आसीन किए जाने से समाज को गौरव की अनुभूति हुई है।
सभी ने माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।