कलेक्टर विनय लंगेह ने खेतों में उतरकर किया डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण … समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मामाभांजा एवं बी.के. बहारा में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाकर सर्वे कार्य की वास्तविक स्थिति देखी और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बागबाहरा उमेश कुमार साहू, तहसीलदार नितिन ठाकुर, पटवारी अरविंद कुमार साहू एवं रामकुमार साहू उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे की सटीकता से जिले में कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन और किसानों के हित में उपयोगी आंकड़े उपलब्ध होंगे।

कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को पारदर्शिता व गंभीरता के साथ सर्वे संपन्न करने के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम मामाभांजा में कृषक सिद्धार्थ प्रताप, भीम सिंह, अवन एवं ग्राम बी.के. बहारा में कृषक भूतेश्वर, सुकवारो, लाल, पान बाई बरिहा सहित सरपंच और ग्रामीण भी मौजूद रहे।सर्वेयर चूमन पटेल व ढाल सिंह ध्रुव द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया गया।

इसी क्रम में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा ने बरोंडा में डीसीएस गोदावरी का निरीक्षण किया। वहीं अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा ने ग्राम बेमचा में गोदावरी का निरीक्षण किया।

जिले की अन्य तहसीलों में भी गिरदावरी का कार्य सतत जारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!