बिलासपुर/ भागवत प्रसाद/ ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी/
शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर है। गली-गली, चौक-चौराहों और विभिन्न मोहल्लों में गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं। इस बार शहरवासियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।सांस्कृतिक समितियाँ व युवा मंडल अपने-अपने क्षेत्रों में भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना कर रहे हैं। मूर्तिकार भी दिन-रात मेहनत कर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कई जगह थीम आधारित पंडाल बनाए जा रहे हैं, जिनमें सामाजिक संदेश और पर्यावरण संरक्षण की झलक भी दिखाई देगी।गणेश उत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जगह-जगह भजन, कीर्तन, रंगारंग प्रस्तुतियाँ और सामाजिक सेवा से जुड़े आयोजन देखने को मिलेंगे। प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।बिलासपुर की गलियों में विराजमान गणपति बप्पा इस बार श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश देंगे।