महिला शिक्षिकाओं का सम्मान समाज की धुरी को नमन : गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में आयोजित हुआ भव्य समारोह।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन, न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में अनुकृति फाउंडेशन एवं सतनामी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में “महिला शिक्षक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के युवा कौशल, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने की।

गुरु घासीदास कॉलोनी के मुख्य द्वार से सांस्कृतिक भवन तक गुरु जी का स्वागत पुष्प वर्षा, सतनाम बाल अखाड़ा के करतबों और गाजे-बाजे के साथ “जय सतनाम” नारों से किया गया।

तत्पश्चात अतिथियों ने महान संत परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सतनामी समाज की सेवानिवृत्त महिला शिक्षिकाओं को शाल-श्रीफल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा सूर्यबाला द्वारा रचित ‘अभियुक्त नारी संवेदना और जीवन मूल्य सत साहित्य’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

अपने उद्बोधन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने गुरु घासीदास बाबा जी की महिमा, समाज में उनके योगदान और सतनामी समाज की एकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, शिक्षा-प्रशिक्षण हेतु आर्थिक सहयोग तथा गिरोधपुरी और भंडारपुरी धाम के विकास कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही समाज की प्रगति और उत्थान के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरला कोसरिया ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिला शिक्षिकाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ विद्यालयों में अगली पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और जीवन मूल्य प्रदान कर समाज निर्माण की सशक्त आधारशिला साबित हो रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है तथा 33% आरक्षण देकर महिलाओं की प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. सुनीता सोनवानी (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ सतनामी समाज) ने किया।

मंच संचालन अंजली बरमार एवं आभार प्रदर्शन चंपा देवी गेंदले ने किया।इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!