जांजगीर-चांपा/ ब्यूरो सर्वव्यापी/
जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले के होमगार्ड विभाग की महिला मुखिया योग्यता साहू इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने होमगार्ड जवानों के हित में कई उल्लेखनीय और सराहनीय पहल की हैं, जिससे विभाग में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।योग्यता साहू के नेतृत्व में जवानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और समाधान किया जा रहा है। समय-समय पर प्रशिक्षण, सुविधाओं और कार्यस्थल के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।जवानों का कहना है कि विभाग में पहली बार उन्हें इतनी संवेदनशील और सक्रिय महिला मुखिया मिली हैं, जो सिर्फ आदेश देने तक सीमित नहीं हैं बल्कि हर समस्या का हल निकालने के लिए व्यक्तिगत रूप से आगे आती हैं। उनकी इन पहल से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ा है बल्कि विभाग की कार्यशैली भी नई दिशा में आगे बढ़ रही है। योग्यता साहू का यह प्रयास प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी एक मिसाल माना जा रहा है।