तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
प्रदेश साहू संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू का 18 सितंबर को प्रथम आगमन अवसर पर जिला साहू संघ मुंगेली द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष निरंजन साहू के नेतृत्व में आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। रैली रेस्ट हाउस से शुरू होकर दाऊपारा चौक होते हुए सामुदायिक भवन, पुराना बस स्टैंड में संपन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से माता कर्मा की आरती से हुई। चारभाठा के स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मंच पर जिला साहू संघ अध्यक्ष पुहुप साहू ने स्वागत भाषण दिया।प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू ने छत्तीसगढ़ी में संबोधित करते हुए समाज में एकता और धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता की आवश्यकता बताई। वहीं अन्य पदाधिकारियों में चंद्रावती साहू, डॉ. सुनील साहू, साधना साहू, सत्य प्रकाश साहू, तिलक राम साहू और थानेश्वर साहू ने भी समाज के उत्थान पर अपने विचार रखे।मुख्य संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू ने कहा कि मुंगेली का यह स्नेह अविस्मरणीय है। यहां हम स्वागत पाने नहीं, बल्कि समाज के प्रति आभार व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश साहू संघ का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ, जिसमें मुंगेली जिले की अहम भूमिका रही। निर्वाचन समिति में थानेश्वर साहू, अरुण साव (उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़) और तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री) शामिल रहे।कार्यक्रम में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह, साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। समापन की घोषणा जिला साहू संघ संरक्षक बलदाऊ साहू ने की, जबकि मंच संचालन मुकेश कुमार साहू ‘मोदी’ ने किया।इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ संयोजिका शीलू साहू, जिलाध्यक्ष पुहुप साहू, महामंत्री हीरालाल साहू, संरक्षक बलदाऊ प्रसाद साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष निरंजन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इकाई, परिक्षेत्रीय इकाई, तहसील एवं जिला स्तर के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।जानकारी जिला प्रचार सचिव देवराज साहू ने दी।


